logo

बहरागोड़ा में पेड़ से बांधकर प्रधानाध्यापक को मारने के मामले में 5 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

jnkrukmetu,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सियालबिंदा गांव से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ स्थित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखविंदर बेसरा के साथ शनिवार को विद्यालय परिसर में ही कुछ असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पाँच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को जब प्रधानाध्यापक विद्यालय में मौजूद थे, तभी अचानक कुछ उपद्रवी परिसर में घुस आए। उन्होंने बिना किसी ठोस कारण के प्रधानाध्यापक को बंधक बना लिया और उन्हें परिसर में स्थित नीम के पेड़ से बांध दिया।
आरोपियों ने न केवल उनके साथ शारीरिक मारपीट की, बल्कि उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। इस अमानवीय कृत्य के कारण शिक्षक को गंभीर चोटें आई हैं और वे गहरे सदमे में हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में उपजे तनाव और आक्रोश को देखते हुए बहरागोड़ा पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं:
मानिक बैरा 
संजय बेरा 
नंदलाल बेरा 
विनोद बेरा 
नारायण बेरा 
इस घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय शिक्षकों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि गुरु के साथ ऐसा व्यवहार समाज के पतन को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इस हमले के पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं थी।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand updates in hindi jamshedpur news Updates jamshedpur news updates latest jamshedpur news updates latest jamshedpur news