द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के कई पुलिस अधिकारियों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 के लिए किया गया है। यह सम्मान उन्हें विशेष अभियान और अनुसंधान कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। जारी सूची के क्रमांक 314 में वरिष्ठ आईपीएस एवं आईजी होमकर अमूल वेणुकांत, अभियान आईजी माइकल राज, आईपीएस इंद्रजीत महथा, आईपीएस सुरेन्द्र झा और आईपीएस मनोज स्वर्गियरी के नाम शामिल हैं। आईपीएस मनोज स्वर्गियरी को बोकारो में नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाने और पांच इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद इस पदक के लिए चयनित किया गया है। इन अधिकारियों की इस उपलब्धि से राज्य पुलिस बल में गर्व और उत्साह का माहौल है।
