logo

14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में और 5 लोग गिरफ्तार, अब तक 19 आरोपी पकड़े गए

14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में और 5 लोग गिरफ्तार, अब तक 19 आरोपी पकड़े गए

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में जारी छात्र आंदोलन के बीच CID ने और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्य सचिव के आवासीय कार्यालय से जुड़े धर्मेश से पूछताछ के आधार पर बाकी 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CID ने किन 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। 14वीं JPSC परीक्षा में गड़बडी की शिकायत को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में  आंदोलन जारी है। 
 

Tags - Jharkhand NewsJPSCJSSCJPSC News