logo

मौसम की मार : हवाई उड़ान पर पड़ रहा कोहरे का असर, लो विजिविलिटी के कारण फ्लाइट रद्द

air.jpg


रांची: 
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में लो विजिबिलिटी के कारण कई विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई है। शाम लेकर रात तक की सभी फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी पहले समय से अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों का आक्रोश फूट पड़ा। यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने की बात कही। इस फैसले से कई यात्रियों को काफी परेशानी भी हुई।



रांची में रात 8:30 बजे 50 मीटर विजिबिलिटी होने के कारण शाम से रात की सारी फ्लाइट रद्द हो गई है। 1300 मीटर की विजिबिलिटी होने पर ही विमान लैंड कर सकता है। जो कोहरे के कारण संभव नहीं दिख रहा था, लिहाजा इस तरह का फैसला लिया गया। उड़ानों रदद करने के फैसले के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है।

 

कई यात्रियों ने कहा कि बेहद जरूरी काम था ऐसे में कैसे होगा काम। वहीं बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि सुबह में लो विजिबिलिटी के कारण विमान विलंब से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। रांची एयरपोर्ट का विजिबिलिटी 1100 मीटर से कम रहने के कारण जहाज उड़ान नहीं भर सके। वेदर डिपार्टमेंट के अनुसार रांची में अभी एडवेक्शन फॉग है। जिसके चलते विजिविलिटी काफी कम है।