logo

पाकुड़ : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की खाद्य पदार्थों की ऑन-स्पॉट जांच, कई विक्रेताओं पर लगाया जुर्माना

dfniuderu.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने पाकुड़ शहर के विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की ऑन-स्पॉट जांच की। निरीक्षण के दौरान सिद्धू कान्हू पार्क स्थित आकाश हाजरा के छोला और किशन डे के घुगनी के नमूने संतोषजनक पाए गए। वहीं, कोर्ट रोड स्थित संजय मंडल और कयूम अंसारी को COTPA 2003 के नियमों का उल्लंघन करने पर 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कोर्ट रोड स्थित सन्यासी सरदार एवं मिथुन शाहा के छोला में हानिकारक रंग पाया गया, जिसे तुरंत नष्ट कराया गया। इसके साथ ही 500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। कोर्ट रोड स्थित सुनीता देवी एवं राजू गुप्ता के खाद्य पदार्थों की जांच में कोई हानिकारक तत्व नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करें, खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंग या मिलावट न करें तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।



 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest Jharkhand News Pakur News in hindi latest Pakur news Pakur news updates Pakur updates in hindi Pak