logo

तरक्की के लिए झारखंड की अच्छाइयों पर ध्यान पर देना होगा – सुदेश महतो 

ajsu1.jpeg

रांची

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आज कहा कि तरक्की के लिए झारखंड की अच्छाइयों पर भी ध्यान पर देना होगा। कहा कि राज्य में वर्तमान हालात अच्छे नहीं हैं। इससे समाज का हर वर्ग दुखी और निराश है। साथ ही गलत नीति निर्धारण से प्रगति का पथ भी अवरुद्ध हुआ है। बता दें कि इस दौरान आम आदमी पार्टी के रांची महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य और राज्य की राजनीति को नई दिशा देने के लिए आप सभी का आजसू पार्टी में स्वागत है। 

बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सत्ता पक्ष जिम्मेदार 
सुदेश महतो ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर सत्ता को जिम्मेदार बताया। साथ ही नये सदस्यों से कहा कि राज्य को कैसा देखना चाहते हैं, यह हमारी सोच में होना चाहिए। आप सभी प्रदेश के दुःख और सुख से जुड़ाव रखने वाले नेता हैं। आजसू के मंच से आप सभी जनता के हक अधिकार की आवाज उठाने का काम करें। मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सतेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास के उद्देश्य से आजसू पार्टी में शामिल हुआ हूं। आजसू युवाओं, मूलवासियों की कल्याण करने वाली पार्टी है। पूरी प्रतिबद्धता के साथ झारखंड का नवनिर्माण करेंगे। 2024 में हमारी सरकार बनेगी।

मौके पर ये लोग थे मौजूद 
मिलन समारोह में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, पार्टी केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, राजेन्द्र मेहता, तरुण गुप्ता,  मोसिन खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, वीणा देवी, एस अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी रांची महानगर सचिव विनय भूषण, महानगर उपाध्याय सतेंद्र साहू, अशोक पांडेय, बिनोद सिंह, आलोक सिंह, आदित्य सिंह, राजकमल कुमार, मिथिलेश सिंह, आशुतोष सिंह समेत अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn