गिरिडीह
गिरिडीह में वन विभाग ने आज एक घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी राजेश साह के घर में मोर घायल अवस्था में पाया गया. बताया गया कि कुत्ते के हमले से मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लग गई थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके उपचार की व्यवस्था की. वन विभाग ने गिरिडीह के पशु चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार से संपर्क कर मोर का इलाज कराया. विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के घायल या असहाय अवस्था में मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें.
