logo

पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने बनाई नई पार्टी, असम के सीएम पर लगाया ये बड़ा आरोप  

yashvant.jpg

हजारीबाग

 
बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में अटल विचार मंच राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। उन्होंने पार्टी का फॉर्म भरकर सबसे पहले खुद इसकी सदस्यता ली। हजारीबाग के पुराने भाजपा कार्यालय अटल भवन में अटल विचार मंच का दफ्तर खुला है। यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में एलान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वैसे दावेदार जो ईमानदार होंगे उन्हें पार्टी पहली प्राथमिकता देगी। 
यशवंत सिन्हा ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अटल विचार मंच कोई स्वयं सेवी संगठन या चंदा वसूलने की पार्टी नहीं है। यह पूर्ण रूप से राजनीतिक पार्टी रहेगी। उन्होंने सादे कार्यक्रम में अपने पार्टी की आधारशिला रखी है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले सभी विधानसभा सीट में चुनाव लड़ना है। इसके बाद क्या स्वरूप बनता है, इसे देखकर तैयारी की जाएगी। पार्टी के पहले कार्यक्रम में उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा समेत कई पुराने भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
हिमंता बिस्वा सरमा पर की बड़ी टिप्पणी 
पार्टी की आधारशिला रखने के साथ ही यशवंत सिन्हा ने हिमंता बिस्वा सरमा पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वो माहौल खराब करने के लिए झारखंड में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि झारखंड में दंगा होगा और इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी उठा लेगी। ऐसे में यहां की सरकार को उन पर केस करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के पास हिंदू मुस्लिम के अलावा कुछ भी नहीं है।

Tags - jharkhand news hazaribag yashvant sinha bjp