logo

पाकुड़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अधूरी जलापूर्ति योजना पर सवाल

जहररह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पाकुड़ परिसदन पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अधूरी पड़ी बहु-जलापूर्ति योजना पर सवाल उठाया। रघुवर दास ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब लिट्टीपाड़ा के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 217 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई थी, लेकिन आज तक यह योजना पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां के लोग आज भी झरनों का पानी पीने को मजबूर हैं। पानी की समस्या को दूर करने के लिए यह योजना बनाई गई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद क्षेत्र के आदिवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।