द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज सिमडेगा के सायपुर में नुक्कड़ सभा में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामविलास बड़ाइक के पक्ष में वोट की अपील की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने झारखंड की गठबंधन सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि निकाय चुनाव तीन साल देर से करवाने से शहरी क्षेत्रों में विकास रोक दिया गया। उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराए जाने को सरकार की नाकामी बताया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार में बेटी और बहु भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने जनता से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रामविलास बड़ाइक को जीताने की अपील की।
