logo

पूर्व CM रघुवर दास ने सपरिवार किया गोवर्धन पूजा, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक एकजुटता का दिया संदेश

ftm79e578m35.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को एग्रिको स्थित अपने आवास पर सपरिवार पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने गौरा-गौरी और गोवर्धन की पूजा-अर्चना की तथा गौमाता को खिचड़ी और गुड़ का भोग लगाया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। पूजा समारोह में उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधु एवं भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू भी उपस्थित रहीं। पूजा स्थल पर पूरे परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव से गौसेवा की और लोक परंपरा तथा संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को आदिवासी सभ्यता एवं जनजातीय संस्कृति के प्रतीक पर्व सोहराय, बांदना पर्व और प्रकृति-पूजन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी समृद्ध परंपरा, लोक आस्था और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं। इन पर्वों से हमें समाज में एकजुटता और प्रकृति के प्रति दायित्वों की प्रेरणा मिलती है।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates jharkhand News updates Jamshedpur News updates latest jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur news Updates