logo

नहीं रहे कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, हृदय गति रुकने से हुआ निधन, शोक की लहर

नहीं रहे कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, हृदय गति रुकने से हुआ निधन, शोक की लहर

रांची
कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का आज देर रात करीब 12:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामचंद्र नायक लंबे समय तक राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे और कांके क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान रही।  परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

Tags - Politics Jharkhand Kanke MLA Condolence