logo

रांची लोकसभा : कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री सुबोधकांत ने कार्यकर्ताओं से कहा- ये चुनाव संविधान बचाने के लिए है 

subodh.jpeg

रांची 
रांची में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए आज, बुधवार को रांची जिला कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस भवन, रांची में हुई। अध्यक्षता डॉ. राकेश किरण महतो ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित थे। इस बैठक में रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से जिला पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने कहा कि देश की राजनीतिक स्थिति भयावह है। यह सिर्फ एक आम चुनाव नहीं बल्कि देश के संविधान बचाने का चुनाव है। देश की सामाजिक समरसता को बचाए रखने का चुनाव है। इसीलिए सभी नेताओं को गांव-गांव जाकर कांग्रेस पार्टी के 5 न्याय एवं 25 गारंटी से संबंधित कार्ड को प्रत्येक घर तक पहुंचाना होगा। 

कार्यकर्ताओं को दिये ये सुझाव 

बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिये। साथ ही यह भी संकल्प लिया कि रांची लोकसभा में इंडिया गठबंधन की जीत हर हाल में सुनिश्चित करनी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुबोध कांत सहाय ने अपने विचार रखते हुए सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र के स्थापित नेता हैं। आप इस चुनावी युद्ध में जोर-शोर से लग जाइये। देश को बचाने के लिए कांग्रेस के एक-एक नेता को पंचायत एवं बूथ स्तर पर जनसम्पर्क अभियान चलाकर जनता को जागरूक करना होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप तुलस्यान ने कहा कि अब चुनाव में समय बहुत कम है। हम सबको पूरी ताकत झोंक देनी है ताकि लोकसभा की जीत सुनिश्चित हो। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. इलियास मजीद ने किया। 


बैठक में इनकी रही भागीदारी 

बैठक में दीपा उरांव, जसीम अंसारी, राजेंद्र सिंह मुंडा, सुधा देवी ,अर्चना मिश्रा, नागेश्वर महतो, महताब आलम, गौरीशंकर महतो, मदन मोहन मिश्रा, मीनू सिंह, चंदन बैठा, रश्मि पिंगुआ, सुनील उरांव, रमेश पांडे, जफर इमाम, रीता चौधरी, माधो कच्छप, रफीक खान, रामदेव सिंह, जफर इमाम, जगदीश चंद्र महतो, मिथलेश तिवारी, बिनोद साहू, मिथलेश मुण्डा आदि नेताओं ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष शहीद अहमद ने किया। बैठक में शिवनारायण महतो, अब्दुस सलाम, लालचंद सोनी, एनुल हक, विनिता देवी,दशरथ महतो, फिरोज आलम, देव कुमार महतो, भीम सिंह, हुसैन अंसारी, मनोज लकड़ा, गुलजार अहमद, अशफाक आलम सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Subodhkant SahayNews JharkhandCongressLok Sabha Elections