logo

Jharkhand : 6 साल बाद बड़कागांव आएंगे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, कार्यकर्ताओं में उत्साह

amba2.jpg

बड़कागांव:

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव मंगलवार को बड़कागांव आएंगे। सोमवार को ही योगेंद्र साव को जेल से रिहा किया गया है। योगेंद्र साव के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। गौरतलब है कि सोमवार को ही योगेंद्र साव को केरेडारी थाना कांड संख्या 33/12 में बेल मिली है। रविवार को ही जब योगेंद्र साव हजारीबाग पहुंचे तो जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 

जनसंपर्क कर जानेंगे लोगों का हाल
योगेंद्र साव और विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को बड़कागांव आने के उपरांत बरवाडीह दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क कर लोगों से रूबरू होंगे और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण को लेकर योगेंद्र साव आंदोलनरत थे। इस क्रम में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।