logo

पूर्व विधायक हीरा राम तूफानी का निधन, सीएम हेमंत सोरेन जताया शोक 

CM211.jpg

रांची 
कांके विधानसभा के पूर्व विधायक हीरा राम तूफानी का निधन हो गया है। उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। कहा है कि आदरणीय तूफानी के निधन की दुःखद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि कांके के पूर्व विधायक हीराराम तूफानी का आज दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें एक पखवाड़े से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले दिनों दिल्ली गए थे। वहां उनका इलाज चल रहा था।  अचानक आज सुबह करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। वे रांची लोकसभा क्षेत्र के कांके विधानसभा से 1977 में जनता पार्टी से विधायक बने थे। 

Tags - Hemant sorenJharkhand NewsHira Ram Toofani