logo

जमशेदपुर : TATA स्टील के पूर्व एमडी जेजे ईरानी का निधन, उद्दोग जगत में शोक की लहर

रर.jpg

जमशेदपुर : 

टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डा. जेजे ईरानी का निधन हो गया है। सोमवार की रात ही उन्होंने अंतिम सांस लीवे 87 साल के थे। वो का काफी बीमार थे। कई दिनों से उनका टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार की शाम को उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई थी। वर्ष 2021 में मार्च के महीने में डॉ ईरानी अपने घर में गिर गये थे जिससे उनके सिर में चोट आई थी। जिसके बाद ही उनको अस्पताल में एडमिट किया गया गया था। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटा को छोड़ गए हैं। 


रतन टाटा के बेहद करीबी 
डा. जेजे ईरानी विपरीत परिस्थितियों में भी टाटा स्टील को नई ऊचाईयों तक पहुंचाया। टाटा स्टील के सारे वरीय अधिकारी उनकी निधन की खबर सुन टीएमएच पहुंचे हैं। डॉ जेजे ईरानी वर्ष 2007 में वे टाटा स्टील के एमडी के पद से रिटायर हुए थे। वह टाटा संस के डायरेक्टर रह चुके हैं। वे रतन टाटा के बेहद करीबी थे। 1992 में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बने। 1998 से 2001 तक टाटा संस के डायरेक्टर रहे। वे उस दौर में टाटा स्टील के एमडी बने थे जब मुक्त अर्थव्यवस्था की शुरूआत हुई थी। टाटा स्टील को नई दिशा दी। कंपनी का प्रोडक्शन बढ़ाया। उनसे पहले रूसी मोदी टाटा स्टील के एमडी सह चेयरमैन थे। रुसी मोदी से विवाद हुआ था तो वे रतन टाटा के साथ थे। टाटा समूह में उनकी खास हैसियत है। भारत सरकार से उन्हें पद्म भूषण सम्मान भी मिला। डॉ ईरानी को यह सम्मान उद्योग व व्यापार के क्षेत्र बेहतर योगदान के लिए भारत सरकार ने दिया था।

 

यूनियन ने शोक जताया
टाटा स्टील के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर के निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने डॉ ईरानी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है- ‘विनम्र श्रद्धांजलि! अपूरणीय क्षति. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और डेजी जी, जुबिन व अन्य सभी परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति दें. ऊं शांति!’