logo

पूर्व वार्ड पार्षद मो. असलम के भाई आसिफ ने मारपीट व फायरिंग मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

रांची_कोर्ट.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्व वार्ड पार्षद मो. असलम जो कि रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी है, उसके भाई आसिफ हुसैन ने गुरुवार 12 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद CJM की कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बता दें कि आसिफ के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने बीते दिनों इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया था।
झारखंड हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट में आसिफ ने इस मामले को लेकर अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। लेकिन उसकी याचिका को दोनों अदालतों ने खारिज कर दिया था। उसके खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने हाल ही में इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया था। इसके बाद आसिफ पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा था।

क्या है मामला?
23 जनवरी 2025 को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र निवासी कलीम ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मोजाहिद नगर निवासी पूर्व पार्षद व उसके भाईयों ने मिलकर इरशाद उर्फ अप्पू पर 22 जनवरी को जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि छेड़खानी का विरोध करने की वजह से इरशाद के साथ मारपीट की यह घटना हुई थी। सोशल मीडिया पर मारपीट की घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू की थी।
 



 

Tags - Ranchi Civil Court Civil Court ranchi News Asif Surender in Ranchi Court Ranchi Civil Court Asif Surender in ranchi Civil Court Latest jkharkhand News Jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates in Hindi Latest Jharkhand News