logo

Ranchi : मेगालिथ साइट चोकाहातु के संरक्षण और विकास कार्य का शिलान्यास 12 मार्च को, अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

megalith.jpg

रांची: 

रांची जिलान्तर्गत सोनाहातु प्रखंड के ऐतिहासिक मेगालिथ साइट चोकाहातु के संरक्षण एवं विकास कार्य का शिलान्यास 12 मार्च को होगा। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति,अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण मंत्री चम्पाई सोरेन, रांची के सांसद संजय सेठ, सिल्ली के विधायक सुदेश महतो एवं लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा उपस्थित रहेंगे।

किसने दी थी मेगालिथ की जानकारी
शिलान्यास कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे होगा। चोकाहातु का यह स्थल लगभग 2500 साल पुराना मुंडाओं का हड़गड़ी(ससनदिरी) स्थल है। चोकाहातु के मेगालिथ साइट पर रिसर्च करने वाले रिसर्चर शुभाशीष दास के अनुसार जिनके नाम पर रांची में पीपी कंपाउंड है, उन्होंने इस मेगालिथिक साइट को सबसे पहले देखा और इटी डाल्टन को इसकी जानकारी दी। कर्नल इटी डाल्टन ने इस मेगालिथिक साइट पर एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल में एक लेख लिखा था।

मेगालिथ को लेकर लिखा गया था लेख
1873 में लिखे गए इस लेख में चोकाहातु मेगालिथिक साइट का क्षेत्रफल उन्होंने करीब सात एकड़ में फैला बताया था। वहीं, इसमें 7300 पत्थर गड़े हुए बताए थे। झारखंड में इतने विस्तृत क्षेत्र में मेगालिथिक साइट कहीं नहीं है। यहां जो विशाल पत्थर रखे गए हैं वो अधिकांश लाइम स्टोन और ग्रेनाइट के हैं।