logo

माता योगिनी मंदिर के संस्थापक पुजारी का निधन, संथाल परगना में शोक की लहर

hjntuket.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले के बारकोप राज घराने के वंशज और माता योगिनी स्थान के संस्थापक पुजारी आशुतोष सिंह आसु बाबू का आज निधन हो गया। दो दिन पूर्व उनकी तबियत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता ले जाया गया। गुरुवार की सुबह उनके बड़े बेटे बॉबी सिंह ने यह जानकारी दी कि हार्टअटैक के कारण बाबा अब हमारे बीच नहीं रहे। पुजारी आसुतोष सिंह के निधन के बाद  गोड्डा जिला सहित पूरे संथाल परगना में शोक की लहर है।
गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे अभिभावक, बारकोप राज परिवार के वंशज व पथरगामा कालेज के पूर्व प्राचार्य माँ योगिनी स्थान के संस्थापक पुजारी आशुतोष सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। आशुतोष जी का जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
वहीं मंत्री दीपिक पांडेय सिंह ने बाबा के जाने पर दुख जताया और कहा कि माता योगिनी मंदिर के पुजारी बाबा आशुतोष जी, जो हम सभी के लिए सच्चे अभिभावक समान थे, उनके निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और निस्वार्थ सेवा भाव सदा स्मरणीय रहेगा।
मंत्री संजय यादव ने भी पुजारी आसुतोष सिंह के निधन की सुचना को दुखद और अत्यंत व्यथित करने वाला बताया। उन्होने कहा कि उनके जाने से न केवल मंदिर परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। बड़े भाई होने के नाते उनका आशीर्वाद हमेशा हमे मिलता था ।आशू बाबू जी ने वर्षों तक अपनी आध्यात्मिक सेवा, विनम्र स्वभाव और समर्पण से मां योगिनी स्थान मंदिर की गरिमा को ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Godda news Godda news Updates latest Godda news Godda news in Hindi latest jharkhand News Jharkhand Updates in Hindi Godda news in hindi