logo

गुमला : आधा किलो मुर्गा के लिए एक-दूसरे की जान लेने को उतारू हो गये 4 दोस्त

चिकन.jpg

गुमलाः 
गुमला के सदर थाना क्षेत्र के समसेरा गांव में आधा किलो मुर्गा को लेकर चार दोस्तों में इस कदर विवाद हो गया कि एक दूसरे की जान लेने को उतारू हो गए। बताया जा रहा है कि मनीष, प्रकाश, अकल सिंह और विनोद चारों अंबोआ मेला देख कर लौट रहे थे। इसी बीच अकल सिंह ने आधा किलो चिकन खरीदा। मनीष और प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर बने और वह चारों मिलकर साथ खाएं। लेकिन विनोद चाहता था कि मुर्गा उसके घर पर बने और वह और अकल सिंह एक साथ मुर्गा खाए। विनोद और अकल मुर्गा लेकर अपने साथ चले गए। इस बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि नौबत चाकूबाजी तक आ गई। चारो दो-दो की गुट में बंट गये और एक दूसरे को मारने लगे। मनीष और प्रकाश को गंभीर चोटे आई हैं। मनीष की छाती पर गहरे जख्म भी हुए हैं। प्रकाश सिंह के चेहरे पर भी चोट आई है। इधर विनोद सिंह भी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि मनीष और प्रकाश बाहर मजदूरी करते हैं। दोनों एक दिन पहले ही अपने गांव लौटे हैं।