द फॉलोअप डेस्क
चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महीने के अंदर हत्या की चार घटनाएं घटी हैं।चार हत्या मामले में पुलिस द्वारा केवल अब तक एक ही मामला का खुलसा कर पाई है। जिसमें भी मुख्य अभियुक्त अभी तक फरार है। तीन हत्याकांडों का खुलासा नहीं होने से मृतकों के परिजन काफी परेशान है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। यही वजह है कि अब तक हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने एसपी से सभी मामलो का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार 7 मार्च सदर प्रखंड कार्यालय के पास बीआरसी कार्यालय के पास से पांच दिनो से लापता जयशंकर नगर सजना गांव निवासी अनिश कुमार सिंह (28 वर्ष) का शव मिला। उसकी हत्या कर वहां शव फेंका दिया गया था।
घटना के एक महीने बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पत्नी शीतल देवी के साथ-साथ परिजन लगातार एसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 13 मार्च: चतरा-सिमरिया रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास धमधम्मा गांव के पास अपराधियों ने हजारीबाग जिला केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए साजिशकर्ता और हथियार सप्लायर को गिरफ्तार जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य अभियुक्त सहित कई अब भी फरार है। 23 मार्च: जवाहर नवोदय विद्यालय के पास आरूदाना जंगल में महुआ चुनने गई गीता देवी (पति शीतल यादव) की टांगी से मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतका के पति और परिजन लगातार पुलिस पदाधिकारियों से मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
4 अप्रैल: गंधरिया गांव के बहराकोचवा निवासी और चतरा पशु चिकित्सालय के कर्मी योगेंद्र यादव का हत्या कर शव तुड़ाग गांव में फेंका गया था। उसकी दोनो आंख में तेजाब डाला गया था। इस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। इन सारे मामले में एक ही तरह का पैटर्न जैसा प्रतीत हो रहा है। किसी का शव जंगल में तो किसी का सड़क किनारे या सुनसान जगह में पाया गया है। सभी केस पर परिजनों का कहना है की पुलिस की पुलिस गंभीरता से काम नहीं कर रही है। सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी मामले का छानबीन जारी है. एक-दो मामलो में संदिग्धो से पूछताछ भी की जा रही है. हत्या के मामलो का खुलासा करने में पूरी टीम लगी हुई है।