logo

बहरागोड़ा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे 4 युवक गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल, 106 पुड़िया बरामद

SEABT.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र में नशे का कारोबार फैलाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल, बहरागोड़ा थाना अंतर्गत मटिया में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, तीन बाइक और 1550 रुपये नगद बरामद हुआ है।
इस संबंध में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए रुरल एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीते 22 सितंबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी कुछ युवकों के द्वारा नशे का कारोबार फैलाने की कोशिश की जा रही है। सूचना पर एक विशेष छापेमारी टीम का तत्काल गठन किया गया। पुलिस की गश्ती में कुछ बाइक सवार युवकों को बहरागोड़ा के वृंदावन होटल के पास आकर संदिग्ध गतिविधि में देखा गया। जब पुलिस उनके पास जाने लगी, तो युवक वहां से भागने लगे। इसपर पुलिस ने खदेड़कर सभी युवकों को पकड़ा। जिसके बाद युवकों की तलाशी करने पर उनके पास से कुल 106 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। 
गिरफ्तार आरोपियों में बड़सोल छोटा पुरूलिया का राकेश कुमार सामड, मुसाबनी गली नंबर 2 धोबी लाइन का राजा रजक, चंदन खटुवा और साबनी गली नंबर एक का अंशु मिश्रा शामिल है। इसे पुलिस अच्छी रिकवरी मान रही है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि हम किसी भी हाल में ग्रामीण क्षेत्र में नशे के कारोबार को पनपने नहीं देंगे। इस कार्रवाई के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में नशे को फैलाने की कोशिश करने वालों पर हमने अच्छा प्रभात किया है।

 

Tags - latest Jamshedpur News Jamshedpur News updates latest Jamshedpur News Jamshedpur updates Jamshedpur news in Hindi latest Jamshedpur news Jamshedpur Road Situation Jamshedpur news in hindi Jamshedpur News in hindi