logo

जमशेदपुर : साकची के कैलाश होटल में 4 युवकों ने 2 नाबालिगों के साथ किया दुष्कर्म, चारों गिरफ्तार

gangrape4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साकची थाना क्षेत्र के सना कॉम्पलेक्स स्थित कैलाश होटल में 16 अक्टूबर की शाम लगभग 5:30 बजे दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार युवकों ने एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया। चारों युवकों ने दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्करम किया। बता दें कि दोनों पीड़ित लड़कियां मात्र 12 वर्ष की हैं और एक ही मोहल्ले की निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कैलाश मिश्रा (सोनारी, बिहार ग्रीन), करण कुमार राणा (चतरा, ईटखोरी), रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश (कदमा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4) और तरूण शर्मा उर्फ गोलू (सोनारी, सीपी क्लब) शामिल हैं।
इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़िताओं को आवश्यक मेडिकल जाँच के लिए भेज दिया है और न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष उनके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साकची थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच में तेज़ी लाई जा रही है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था, विशेषकर नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।

 

Tags - Latest jharkhand news Jharkhand News Jamshedpur news  latest jharkhand News jharkhand News in Hindi Jamshedpur news updates latest Jamshedpur news Jamshedpur updates in hindi latest updates Jamshedpur latest updates