logo

हादसा : पूजा के बाद सरस्वती मां की एक बेटी ने आख़िर क्यों दे दी जा'न, कक्षा नौवीं की थी छात्रा

tata_nagar3.jpg

जमशेदपुर:

एक स्कूली छात्रा के आत्महत्या करने की दर्दनाक खबर मिली है। वह अभी नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घटना  टेल्को की है। टाइप क्वारटर एन 84-1 में रहने वाले टाटा मोटर्स कर्मी गोरांगो मुखर्जी की 14 वर्षाया बेटी अदिति  चिन्मया मुखर्जी ने पिछले दिन अपने ही घर में फांसी लगा ली। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस को कोई  सुसाइडल नोट भी नहीं मिला है।

 

 
क्या है मामला
परिवार वालों के मुताबिक घर में सब कुछ सामान्य था। सरस्वती पूजा में भी वह शामिल हुई थी। पुष्प भी अर्पित किया था। पिता जब ड्यूटी चले गए और मां किसी काम से बजार गई थी। वह अपने छोटे भाई के साथ घर पर थी। तभी लड़की ने इस घटना को अजांम दिया। बताया गया कि पहले उसने कलाई काट कर जान देने की कोशिश की थी। नाकाम होने पर फांसी लगा ली।