logo

Ranchi : ब्लूटूथ के लिए दोस्त की ले ली जान, हरमू नदी में धकेला 

argida.jpg

रांचीः 
अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले मंटू स्वासी जो की 14 अगस्त से लापता थे, उनका पता पुलिस ने लगा लिया है। मंटू स्वासी की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप मंटू के दोस्त सोनू पर ही लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू ने मंटू को हरमू नदी में धक्का दे दिया था, नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था जिससे मंटू का शव बहकर कहीं दूर निकल गया है। सोमवार की रात तक मंटू का शव बरामद नहीं हो सका था। 


ब्लूटूथ के लिए झगड़ा 
मंटू की मां ने अरगोड़ा थाने में उसके लापता होने की सूचना दी 14 अगस्त को दी थी। जिसके बाद पुलिस उसे ढुंढने में लग गई। छानबीन में पता चला कि मंटू के दोस्त सोनू ब्लूटूथ की वजह से मंटू को नदी में धक्का दे दिया था। आरोपी सोनू ने बताया कि उसने मंटू के हत्या केवल एक ब्लूटूथ के लिए कर दी। सोनू, मंटू से हरमू नदी के पास ब्लूटूथ छीन रहा था। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था।