logo

फुटबॉल से शतरंज तक, हजारीबाग में होंगे मेगा खेल आयोजन: सांसद जायसवाल

srtuna34.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने आज प्रेस वार्ता कर खिलाड़ियों और व्यापारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर बड़ी घोषणाएं कीं। सांसद ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों की फिटनेस और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और शतरंज जैसे प्रमुख खेल शामिल होंगे। सांसद ने कहा कि इस अभियान से लगभग 1 लाख खिलाड़ियों को खेल के प्रति जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रेस वार्ता के बाद सांसद जायसवाल हजारीबाग के मेन रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नई जीएसटी स्लैब पर चर्चा की और परिचर्चा करते हुए व्यापारियों से अपील की कि दर में हुई कटौती का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुँचाया जाए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती से आम जनता और उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि इस राहत को आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें।


 

Tags - jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest jharkhand Updates jharkhand News Hazaribagh updates Hazaribagh News in Hindi latest Hazaribagh Updates latest Hazaribagh news Hazaribagh News Updates Hazaribagh Updates Haza