logo

JSSC-CGL पेपर लीक से हताश युवक ने कर ली आत्महत्या, नौकरी नहीं मिलने से डिप्रेशन में था

ramdhar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हफुआ गांव के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतकी की पहचान रामाधार कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। रामधार नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। घटना शुक्रवार शाम की है। परिजनों ने उसके कमरे में फंदे से लटकता शव पाया। इसकी सूचना गांव वालों के साथ-साथ पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 


नेवी में हुआ था सेलेक्शन
रामाधार कुमार सिंह नेवी में सेलेक्ट हो गया था। तभी अचानक अग्निपथ योजना आने के बाद उस नियुक्ति रद्द हो गई। इसके बाद रामाधार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा दी। जिसका पेपर लीक हो गया और इस परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया। इन दो घटनाओं से रामाधार टूट चुका था। वह लगातार परेशान रह रहा था। वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था और हताश होकर यह कदम उठा लिया। रामाधार के पिता यमुना सिंह होमगार्ड के जवान हैं। 


तेज-तर्रार विद्यार्थी था रामाधार 
रामधार के बारे में सबलोग बता रहे हैं कि वह तेज-तर्रार था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों डिप्रेशन में था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।