logo

Ranchi : मोरहाबादी मैदान में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SSP ने लिया तैयारियों का जायजा

JAYEJA.jpg

रांचीः
स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह की तैयारियों को लेकर आज रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को दुहराया गया। डीसी एवं एसएसपी किशोर कौशल ने परेड की सलामी ली। डीसी एवं एसएसपी ने सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। दोनों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 

 

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग

स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था द्वारा ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। 

 

इस दौरान उपायुक्त श्रीने कहा कि सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें, जहां जिनकी ड्यूटी लगी है एक बार जाकर देख लें। उन्होंने सारे मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल में लाने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश न करें। 

 

समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैं 

1. सीआरपीएफ  - एक प्लाटून
2. आईटीबीपी  - एक प्लाटून
3. सीआईएसएफ  - एक प्लाटून
4. एसएसबी  - एक प्लाटून
5. झारखण्ड जगुआर  - एक प्लाटून
6. जैप 1  - एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी 
7. जैप 2 - एक प्लाटून
8. जैप 10 - एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी 
9. एनसीसी एसआर - एक प्लाटून (गर्ल्स)
10. एनसीसी एसआर - एक प्लाटून (ब्वॉयज)
11. रांची पुलिस (महिला) - एक प्लाटून
12. रांची पुलिस (पुरुष) - एक प्लाटून
13. होमगार्ड: एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी