logo

फुरकान अंसारी धर्म परिवर्तन कर फिर से बन जाएं यादव, समाज अपनाने को है तैयार- शोभा यादव

0950.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फुरकान अंसारी का दिया गया बयान कि पहले वे यादव थे इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय यादव सेना की प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव ने बयान जारी कर फुरकान अंसारी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि फुरकान अंसारी जी का एक वीडियो आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पहले हम यादव थेसामंतों के अत्याचार और शोषण के कारण मुसलमान बन गए। उनसे कहना चाहती हूं कि अगर यादव मुसलमान भी बनते तो अंसारी तो कदापि नहीं बने होते। यादव भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं और एक वैदिक क्षत्रिय हैं। आपने अपने साथ जोड़ के पूरे यादव जाति का अपमान किया है।

तो आप सही में बन जाएंगे उदाहरण
शोभा यादव ने कहा कि
आप सच में यादव थे और मुसलमान बन गए तो निश्चित रूप से वहां भी आपके साथ घोर शोषण हुआ है और फिर आप अंसारी बन गए। खैर चलिए यादव समाज फिर से आप को अपनाने के लिए तैयार है। अगर सच में आपके पूर्वज यादव थे तो आप धर्म परिवर्तन कर पुनः यादव बन जाएं। तब आप सही में उदाहरण बन जाएंगे। इस तरह इस महान योद्धा जाति को नीचा दिखा कर बेइज्जत करने का प्रयास न करें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N