logo

सरायकेलाः रापचा डैम में तैरता मिला अज्ञात शव, पहचान करना मुश्किल

ीोजूो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा डैम से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण डैम में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत गम्हरिया थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
शव की हालत से पहचान मुश्किल


पुलिस के मुताबिक, शव काफी पुराना और सड़ा-गला है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय तैराकों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया और आगे की प्रक्रिया शुरू की गई। थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।