logo

lohardaga : प्रेमी के साथ शादी समारोह से लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

bhagi_hui_ladki4.jpg

लोहरदगाः
भंडरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 5 लोगों की गिरफ्तारी भी हो गयी है। बताया जा रहा है कि 1 आरोपी फरार है। मामले की जांच अधिकारी एसआई सावित्री कच्छप ने बताया कि घटना रविवार देर रात की है। उन्होंने बताया कि नाबालिग का मेडिकल जांच करवाकर बयान दर्ज कर लिया गया है।

 प्रेमी के साथ घर लौट रही थी युवती
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने प्रेमी के साथ गांव में शादी में शामिल होने गयी ई। शादी में शामिल होने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो प्रेमी को मारपीट कर भगा दिया फिर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर प्रेमी घर पहुंचा और पीड़िता के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पीड़िता को बदहवासी की हालत में पाया।

 

पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा
सोमवार को परिजनों ने भंडरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की, 376 (डी) और पोक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव उरांव, शम्भू उरांव, विकास उरांव, कुडू निवासी प्रमोद उरांव शामिल है।