logo

चाईबासा : सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ गैंगरेप, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

GANGRAPE10.jpg

जमशेदपुरः 
पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुराना चाईबासा में हवाई अड्डे के पास की है। पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

घूमने निकली थी पीड़िता
पीड़िता ने बताया है कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। और वर्तमान में work-from-home में है। वह रेंट पर रहकर काम कर रही है। शाम करीब 5:30 बजे अपने दोस्त के साथ स्कूटी में घूमने के लिए हवाई अड्डे के पास गई थी। यहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात कर रही थी। शाम ढलने से हल्का अंधेरा हो गया है तभी वहां कुछ लड़के आ गये और उससे मारपीट कर सुनसान जगह खींच कर ले गये और सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।  


मोबाइल भी छीन लिया
पीड़िता और उसके दोस्त से आरोपियों ने मोबाइल और 5000 रु भी छीन लिया। लड़की की स्थिति गंभीर होने लगी तो सभी लड़के वहां से छोड़कर भाग गए। इसके बाद वह अपने घर आई और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है