logo

चाईबासा में मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ रेप, तीन युवक गिरफ्तार

सोलगपोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
चाईबासा के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात की है। जहां मेला देखकर घर लौट रही एक नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुधांशु महतो, मनीष लोमगा और सुभाष भेंगरा शामिल हैं। 


मेला देखकर लौट रही थी

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नाबालिग शनिवार की शाम दूसरे गांव गई थी, जहां उसके गांव का परिचित युवक उसे मिला। उसके बाद वह उस युवक के साथ मासंत मेला देखने चली गई। मेला देखकर पीड़िता युवक के साथ वापस देर रात अपनी बहन के घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवक जो मेला से उनका पीछा कर रहे थे उन्होंने सुनसान जगह पर लड़की और उसके दोस्त को रोका। 


पीड़िता को ले गया घर

आरोपी युवकों ने लड़की को पकड़ लिया और दोस्त को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद लड़की को डरा धमका कर उसे जबरदस्ती जंगल की तरफ ले गए। जंगल में तीनों ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। उसके बाद एक आरोपी युवक लड़की को अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर अपने घर भाग गई। इसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। रविवार को लड़की के परिजनों ने मनोहरपुर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Tags - chaibasa news chaibasa crime chaibasa rape news chaibasa latest news chaibasa ki khabar