logo

पहाड़िया लड़की के साथ गोड्डा में गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही थी किशोरी

ेहल्ोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव गैंगरेंप का मामला सामने आया है। पहाड़िया लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 6 लड़कों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि पीड़िता गांव के पास ही लगे मेला को देखने गई थी। वहां से मेला देखकर लौट रही किशोरी के साथ इसी दौरान युवकों ने दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद पीड़िता की हालत गंभीर है। 


पीड़िता का मेडिकल कराया गया 
इस घटना के दूसरे दिन मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई दो ग्रामीणों ने तुरंत सुंदरपहाड़ी थाना को मामले से अवगत कराया। रविवार को ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा।


आरोपियों की खोजबीन हो रही 
सोमवार को सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का उपचार कराया व 164 का बयान भी दर्ज किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़िता किसी की भी पहचान नहीं कर पाई है। ना ही वह किसी का नाम जानती है। थाना प्रभारी रामसूरत यादव ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 

Tags - godda news godda crime news godda gangrape godda jharkhand godda latest news