logo

पाकुड़ में 2 लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव घूमने निकली थीं दोनों

rape221.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा थाना क्षेत्र में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बीते देर शाम दो लड़कियां गांव में घूम रही थी। इसी दौरान दो लड़के आए और उनको बहला-फुसलाकर ले गये। तब तक वहां कई युवक पहुंचे और दोनों लड़कियों के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। 


पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह ने घटना को लेकर बताया कि पीड़िता के भाई ने बीती देर रात को सूचना दी थी कि उसकी बहन घर से निकली थी, लेकिन वह नहीं मिल रही है। बाद में खोजबीन के बाद लड़कियां मिला गईं। 


मिली शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो पीड़िता में से एक नाबालिग है। पीड़िता के मुताबिक घटना को 5 से 6 युवकों ने अंजाम दिया है। 
 

Tags - Pakur Pakur News Pakur Latest News Pakur Gang Rape