logo

Crime : शादी में गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अज्ञात युवकों से हो रही पूछताछ

4df0fcc5-4c75-49a1-b79b-363dac643d71.jpg

लोहरदगाः

लोहरदगा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिगरा गांव का है। पीड़िता युवती ने गुरुवार को महिला थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।  पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। बता दें, लोहरदगा में एक हफ्ते पहले ही समूहिक दुष्कर्म की एक और घटना घटी थी। जिसमें अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 


शादी में गयी थी युवती
लोहरदगा के डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाने में अर्जी देकर दुष्कर्म की बात कही है। इस पर जांच चल रही है। बताया जाता है कि युवती किसी शादी समारोह में आई थी। उसका प्रेमी उसे समारोह से बाहर बुलाकर ले गया था। इसी दौरान दोनों को अकेले देख कर कुछ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 


सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
महिला थाना प्रभारी ने इस मामले में आवेदन मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुये आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिले में समूहिक दुष्कर्म की घटना होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।  लोग सड़कों पर पेट्रोलिंग की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह से रेप की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को कोइ ठोस पहल करनी होगी।