logo

गढ़वा : चिनियां में 3 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, झारखंड सरकार ने दी मंजूरी- मिथिलेश ठाकुर 

bjp20100.jpg

गढ़वा
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चिनियां प्रखंड में लगभग तीन करोड़ रूपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जायेगा। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस बाबत राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि गढ़वा जिला के चिनियां प्रखंड में ग्राम रणपुरा से पुरेगाड़ा जाने वाली पथ के बीच करूअसन नाला (पुरानडीह नाला) पर दो करोड़ 64 लाख रुपये से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बनने वाले इस पुल की झारखंड सरकार ने स्वीकृति दे दी है। मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह पुल अति महत्वपूर्ण योजना है। इस पुल के निर्माण से लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। रणपुरा, पुरेगाड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में क्षेत्र के ग्रामीणों को आने-जाने में काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती था। क्षेत्र के  ग्रामीण लगातार इस नाला पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से इस नाले पर पुल का निर्माण कराने का वादा किया था। अब वह वादा पूरा हो गया है। जल्द ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में विभिन्न नदी-नालों पर पुल की आवश्यकता थी। इन स्थानों पर अब तक पुल का निर्माण नहीं किया जा सका था। ग्रामीण लगातार अपने जनप्रतिनिधि से अवश्यकता वाले स्थानों पर पुल, पुलिया निर्माण की मांग कर रहे थे। परंतु पूर्व के जनप्रतिनिधियों की ओर से जनता को झूठे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।

मंत्री ने कहा कि जब से गढ़वा की जनता ने उन्हें सेवा की जिम्मेवारी सौंपी है, तब से वे खुद क्षेत्र में सर्वे कराकर आवश्यक कार्यों सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण करा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि वे झूठा आश्वासन देने में नहीं बल्कि काम करने में यकीन करते हैं। यही कारण है कि आज गढ़वा के सभी गांवों में सड़क और सभी नदी-नलों पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र में मूलभुत सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए जनता को कहीं भटकना न पड़े, यही मेरा लक्ष्य है।

Tags - Mithilesh ThakurbridgeJharkhand News