logo

गढ़वा डीसी औऱ एसपी ने अंतर्राज्यीय सीमा के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षक किया

गढ़वा डीसी औऱ एसपी ने अंतर्राज्यीय सीमा के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षक किया

गढ़वा

गढवा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने राज्य की सीमा से लगे चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने अपनी टीम के साथ बिलासपुर और खोखा व बिहार अंतर्राज्यीय सीमा पर श्रीनगर चेक पोस्ट की जांच-पड़ताल की। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों अधिकारियों ने ये अहम दौरा किया है। हालांकि इस बाबत दोनों अधिकारियों ने मीडिया को अतिरिक्त जानकारी देेने से परहेज किया है। 

दिये ये निर्देश 
निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने पुलिस औऱ संबंधित कर्मियों को सभी वाहनों की जांच के आदेश दिये। साथ ही मादक पदार्थ, बेहिसाबी धन, अवैध हथियार, अवैध शराब इत्यादि की गहनता से जांच के आदेश दिये। दोनों अधिकारियों ने मुस्तैदी से कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए कर्मियों का मनोबल बढ़ाया। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - DCSPInspectionJHARKHAND