logo

साढ़े चार वर्षों में गढ़वा ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है : मिथिलेश ठाकुर

ूगकह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

झारखंड राज्य बनने के बाद से पहली बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। आजादी के बाद से अब तक गढ़वा के इतिहास में जो विकास कार्य नहीं हो सका था वो अब हो रहा है। काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद पिछले साढ़े चार वर्षों में गढ़वा ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। सोमवार को ये बातें मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहीं। वे गढ़वा में आयोजित जनसंवाद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने पूर्व में किसी को 17 साल, किसी को 10 साल मौका दिया। लेकिन सभी ने अपने-अपने तरीके से सिर्फ धोखा ही दिया। लोग सिर्फ चुनाव के समय आते थे और जैसे-तैसे चुनाव जीत कर गायब हो जाते थे। 

गढ़वा की बदतर स्थिति इन्हीं लोगों की देन
उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों की देन है कि गढ़वा की स्थिति काफी बदतर बनी हुई थी। मंत्री ने कहा कि आप सभी ने वर्ष 2019 में मुझे आशीर्वाद देकर अपना सेवक चुना। उसके बाद से लगातार दिन-रात एक करके मैं गढ़वा के विकास में लगा हुआ हूं। तब आज गढ़वा के कोने-कोने में विकास की किरण दिखाई पड़ रही है। 


सोच-विचार कर दें वोट
उन्होंने कहा कि यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि कौन जनता का हितैषी है और कौन जनता के साथ धोखेबाजी करता है। आने वाले समय में सभी लोग सोच विचार कर विकास करने वाले व्यक्ति को अपना बहुमूल्य वोट दें और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनकर अपना तथा राज्य का भला करने का मार्ग प्रशस्त करें। गौरतलब है कि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल तथा स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा प्रखंड को विभिन्न गांवों में जनसंवाद आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या सुनी।

मंत्री ने मौके पर ही कई समस्याओं का निदान किया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, हुसैन अली, संजय कांस्यकार, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, अंसार खां, राजेंद्र पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags - Mithilesh Thakur Jharkhand Garhwa Garhwa Minister Mithilesh Thakur Jharkhand News