logo

गढ़वा JMM जिला उपाध्यक्ष पर रैयतों को जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप, पार्टी के नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

hyny.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रंका जेएमएम कमिटी ने अपने ही जिला उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कमिटी ने आरोप लगाया है कि जिला उपाध्यक्ष ने कुछ लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा किया है और मंत्री के नाम पर उगाही की कोशिश की है। दरअसल, रैयतो ने रंका जेएमएम कमिटी के पास शिकायत की है कि जिला उपाध्यक्ष दबंगई दिखाते हुए उनकी जमीन पर कब्जा कर चुका है। शिकायत में कहा गया है कि जब विरोध किया गया तो धमकियां दी गईं और गोली-बंदूक की बात भी की गई। शिकायत के मुताबिक, इस विवाद के चलते पूर्व मंत्री विधानसभा चुनाव हार गए।

जेएमएम के नेता नितेश सिंह ने कहा कि पार्टी के नाम पर रंगदारी या दबंगई करने वाले किसी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह मेरे सगे संबंधी ही क्यों न हों। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो दबे-कुचले लोगों पर अत्याचार करते हैं। वहीं इस मामले में जेएमएम जिला उपाध्यक्ष रौशन पाठक ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि हम स्वयं इस मामले की जांच की मांग करते हैं और यदि दोषी पाया गया तो मेरे ऊपर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य जेएमएम नेता भी अनैतिक कार्य कर रहे हैं, जिस पर भी नजर रखी जानी चाहिए।

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand news updates Jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand news Updates jharkhand News in hindi Garwah news updates Garwah news in hindi latest Garwah news Ga