logo

गढ़वा में भू-माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, पांच दर्जन से ज्यादा चिन्हित

WhatsApp_Image_2026-05-08_at_6_18_43_PM.jpeg

गढ़वा

गढ़वा जिले में भू-माफियाओं के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पलामू डीआईजी के निर्देश पर गढ़वा एसपी के नेतृत्व में पुलिस अब विवादित जमीनों पर कब्जा करने वाले और जमीनी विवाद के जरिए अपराध को बढ़ावा देने वाले सफेदपोशों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस ने ऐसे पांच दर्जन से अधिक लोगो की सूची बना ली है जो जमीन सबंधित काम कर ढेर सारे धन का उपार्जन किया है। बताते चलें कि गढ़वा में पिछले कुछ समय में जमीन विवाद को लेकर कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें हत्या, गोलीबारी और रंगदारी जैसे संगीन मामले शामिल हैं। कई भू-माफिया फिलहाल जेल में हैं, तो कई शहर छोड़कर फरार हैं। पुलिस अब इनके पूरे गठजोड़ (नेटवर्क) को तोड़ने में जुट गई है ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस रडार पर 60 से ज्यादा भू-माफिया
गढ़वा सदर थाना समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने ऐसे पांच दर्जन (60 से अधिक) लोगों की सूची तैयार की है, जो जमीन के अवैध कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस इन लोगों की चल और अचल संपत्ति का भी ब्यौरा जुटा रही है। जांच का मुख्य केंद्र वे लोग हैं जिन्होंने कम समय में जमीनी विवादों के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित की है।
डीआईजी के निर्देश पर एसपी का एक्शन प्लान
पलामू डीआईजी ने गढ़वा एसपी को विशेष टास्क दिया था कि आपराधिक प्रवृत्ति के भू-माफियाओं को चिह्नित कर उन पर कड़ी नजर रखी जाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह लिस्ट लगभग तैयार है और इसे जल्द ही एसपी के माध्यम से उच्च अधिकारियों (डीआईजी और मुख्यालय) को सौंपा जाएगा। आदेश मिलते ही इन भू-माफियाओं के खिलाफ कुर्की-जब्ती और अन्य बड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।  
 

Tags - Garhwa News Jharkhand Crime Land Mafia Crackdown Police Action Property Dispute