logo

धोखाधड़ी : 'असली नोट के बदले दोगुने नकली नोट दूंगा', ठगों ने झांसा देकर 11.30 लाख रुपये उड़ाये

40777c5d-6e72-485a-b95e-b3f2f48ec4ab.jpg

गढ़वा: 

गढ़वा पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने ठगी के आरोपी रोशन कुमार और हरेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इन्होंने गढ़वा के झुरा गांव निवासी दशरथ राम से साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी की। इन्होंने असली नोट के बदले दोगुने नकली नोट देने का झांसा दिया था। गौरतलब है कि रोशन कुमार बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला है वहीं हरेंद्र प्रजापति रोहतास जिले का रहने वाला है। 

पुलिस अधीक्षक ने किया था टीम का गठन
रविवार को जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक रोशन कुमार ने बैंक खाते में 5 लाख रुपये जमा कर रखे हैं। हरेंद्र ने 4 लाख रुपये बहन की शादी में खर्च कर दिए। दोनों ने सामूहिक रूप से 2 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए। एसपी ने बताया कि 20 जनवरी को पीड़ित दशरथ राम ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने खुद को माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। 50 लाख लोन दिलाने के नाम पर सिक्योरिटी मनी के रूप में 11 लाख 30 हजार रुपये लिये। 

पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की
पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की। गढ़वा रेलवे स्टेशन रोड के पास निजी होटल में 6 जनवरी और 16 जनवरी को 2 संदिग्ध लोगों के ठहरने का सबूत मिला। आरोपियों ने रूकने के लिए फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। दोनों के बिहार स्थित घर पर छापेमारी की गई। 

दिल्ली में ऑटो चलाता था मास्टरमाईंड दशरथ
पुलिस को दिए बयान में रोशन ने बताया कि वो दिल्ली में ऑटो चलाता था। आमदनी कम थी इसलिए वो ठगी का धंधा करने लगा। लॉकडाउन में गांव वापस आया। यहां रिश्तेदार के साथ मिलकर ठगी का धंधा करने लगा। इस दौरान वे झारखंड पहुंचे। गढ़वा के दशरथ राम को निशाना बनाया। दोनों ने पहले आधे दर पर दशरथ राम को नकली नोट के नाम पर असली नोट दिया। नोट चल गया तो दशरथ राम ठगों के झांसे में आ गया। वो दोगुने नोट पने के लालच में साढ़े 11 लाख रुपया गंवा बैठा।