logo

गढ़वा में सोन नदी में नहाने के दौरान नाबालिग लड़की की डूबकर मौत

गढ़वा में सोन नदी में नहाने के दौरान नाबालिग लड़की की डूबकर मौत

गढ़वा
गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव में शनिवार को सोन नदी में नहाने के दौरान एक नाबालिग लड़की की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामनाथ डोम की पुत्री आंचल कुमारी अपनी बड़ी बहन कविता कुमारी के साथ घर के पास सोन नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान आंचल गहरे पानी में चली गई और डूब गई। बड़ी बहन कविता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आंचल का शव नदी से बरामद किया गया।पुलिस पहुंची, समझाइश के बाद हुआ पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी और पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस बीच परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया, जिससे कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हालांकि, करीब दो घंटे की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

Tags - Garhwa News Jharkhand Incident Son River Drowning Case Local News India