logo

गढ़वा में पकड़ा गया मजनू, गांव वालों ने की जमकर पिटाई; प्रेमिका से पहुंचा था मिलने 

सोरलह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बरडीहा गांव निवासी अजय पासवान के पुत्र मुन्ना पासवान को एक युवती के घर में संदिग्ध परिस्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में शादी समारोह चल रहा था और इसी का फायदा उठाकर युवक कथित तौर पर देर रात युवती के घर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक रातभर कमरे में रहा और सुबह होने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को घर से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने पहुंचकर युवक की बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक को थाने लेकर गई, जहां उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पूछताछ की गई।

शिकायत नहीं मिलने पर परिजनों को सौंपा गया

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। हालांकि, काफी देर तक युवती पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। आवेदन नहीं मिलने के कारण युवक को बाद में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

 

Tags - Garhwa Jharkhand Bardiha Viral Video Police News Village News Social Media