logo

गढ़वा : मछली पकड़ने गया युवक खुद जाल में उलझा, डूबने से मौत

garhwa_image_633636.jpg


गढ़वा 
गढ़वा में मछली पकड़ने गया व्यक्ति खुद जाल में फंस गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ये मामला झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र का है। अब शव तलाशने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।जाल बना मौत का फंदा
तालाब के किनारे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश सिंह नामक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक सुरेश बिश्रामपुर के झुमेलवा टोला का निवासी था। जानकारी के अनुसार, सुरेश घर से जाल लेकर मछली पकड़ने के लिए झुमेलवा डैम गया था। डैम में उतरकर उसने जाल फेंका ताकि मछलियां पकड़ी जा सकें। इसी दौरान जब वह जाल खींचने लगा तो जाल पानी के अंदर कहीं फंस गया। जाल को छुड़ाने के लिए सुरेश पानी के नीचे गया, लेकिन वह खुद उसी जाल में उलझ गया, जिसमें मछलियां पकड़ी जाती थीं। पानी के अंदर छटपटाने के दौरान उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब सुरेश बाहर नहीं निकला तो उसके साथ गए एक अन्य व्यक्ति ने गांव पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग डैम पर पहुंच गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद अब तक शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है। वहीं रंका थाना पुलिस ने शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ से मदद मांगी है।एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि सुरेश मछली पकड़ने के लिए डैम में उतरा था, लेकिन वह वापस नहीं लौट सका। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई।

डैम में लापता युवक की तलाश जारी
तालाब के किनारे लगा यह भीड़ है मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों की। क्योंकि यंहा सुरेश सिंह नामक की तालाब मे डूबने से मौत हो गई है सुरेश  बिश्रामपुर के झुमेलवा टोला का निवासी है। बताया जाता है की सुरेश जाल लेकर घर से मछली मारने के लिए झुमेलवा डैम पंहुचा था। जाल साहियार कर जैसे ही डैम मे गया वह जाल फेक दिया ताकि मछली पकड़ा जाए लेकिन जाल खींचने के क्रम मे पानी के निचे जाल कंही फ़स गई जिसे छुड़ाने के लिए ज़ब वह पानी के निचे गया तो वह भी उसी जाल मे फस गया जिसमे वह मछलियों को पकड़ कर रखा था इसी दौरान उसकी पानी के अंदर ही छटपटा कर उसकी मौत हो गई। ज़ब काफ़ी देर बीत जाने के बाद वह नहीं निकला तो उसके साथ गए एक अन्य व्यक्ति ने इसकी जानकारी गाँव मे दी जिसके बाद देखते ही देखते पूरे  गाँव के ग्रामीणों की भीड़ डैम पर उमड़ पड़ी। आनन फानन मे स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी गई। लेकिन अभीतक मृतक के शव को नहीं निकाला जा सका है वंही रंका थाने की पुलिस अब एनडीआरएफ से मदद की गुहार लगाई है। एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा की मछली मारने डैम मे उतरा था लेकिन अभीतक वापस नहीं लौट सका है हमलोग काफ़ी खोजबीन किए लेकिन सफलता नहीं मिली अब पुलिस से हमलोग मदद मांगे है।  


 

Tags - Garhwa Jharkhand Fishing Accident NDRF Rescue Drowning Incident