द फॉलोअप, रांची:
गौरव वल्लभ झारखंड से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। उनके नाम पर भाजपा में सहमति बन जाने की सूचना है। किसी भी समय उनके नाम की घोषणा हो सकती है। मालूम हो कि गौरव पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। इस चुनाव में सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पराजित किया था। वल्लभ तीसरे पायदान पर रहे थे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। वल्लभ का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था और रांची में अपने पेशेवर कार्यकाल के कारण उनका राजस्थान और झारखंड दोनों से अकादमिक संबंध है।
उन्होंने वित्त में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS), रांची सहित प्रबंधन संस्थानों में लेखांकन और अर्थशास्त्र पढ़ाया है। फिलहाल वह प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार समूह में शामिल हैं।
