logo

साइबर क्राइम : न्यूड कॉल और कैश बैक के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट, मुंबई से जुड़े हैं तार 

cyber_c5.jpg

रांची
गिरिडीह पुलिस ने न्यूड कॉल औऱ कैश बैक का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम सोनू कुमार बताया गया है। आरोपी सोनू मुंबई की वर्ली उपनगरी में साइबर अपराध के मामले एक बार जेल जा चुका है। गिरिडीह एसपी ने कहा है कि गुप्त सूचना के नाम पर पुलिस को ये सफलता मिली है। अपराधी की गिरफ्तारी जिले के गपैय से की गयी है। 

क्या बताया पुलिस ने 

गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी ने कहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधी लोगों को न्यूड कॉल, कैश बैक दिलाने के अलावा फर्जी सिम और खाता भी उपलब्ध कराने का काम करता था। वह Sduko aap के माध्यम से लड़कियों से न्यूड वीडियो कॉलिंग करवाने और लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों को लिंक भेजता था। इस तकनीक से वो झारखंड के अलावा पूरे देश के लोगों को मूर्ख बनाकर ठगी करता था।  

टीम का गठन किया

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आबिद खान पुलिस उपाधीक्षक साइबर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छापामारी करते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सोनू कुमार वर्मा के रूप में की गई है। कहा कि गिरफ्तार सोनू का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह वर्ली मुम्बई के साइबर केस में भी जेल जा चुका है। वहीं अधिकारियों की माने तो यह साइबर ठग करोड़पति है। खबर है कि आरोपी की संपत्ति की जांच के लिए संबंधित विभाग को भी पत्र लिखा जाएगा। 

Tags - Cyber CrimeGiridihnude callsCrime NewsCrime News in HindiJharkhand Crime News