गिरिडीह:
चित्तर्डीह-पचंबा मुख्य मार्ग पर देर रात करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अभ्रक लदा एक 407 वाहन पचंबा की ओर जा रहा था, जबकि कोयला लदा ट्रक जमुआ की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

घटना की पूरी जानकारी
हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद अब अभ्रक के अवैध परिवहन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सवाल उठाया जा रहा है कि यदि अभ्रक के अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की जाती है, तो आखिर यह वाहन रात के समय मुख्य मार्ग से कैसे गुजर रहा था? रात में पुलिस की गश्ती के बावजूद ऐसे वाहनों का परिचालन कैसे हो रहा है?
.jpeg)
अभ्रक के अवैध परिवहन को लेकर उठ रहे सवाल
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संबंधित वाहन किसके नाम पर है और अभ्रक का परिवहन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।