logo

गिरीडीह लोकसभा : JMM के कार्यकर्ता सम्मेलन में मथुरा महतो के पक्ष में केके तिवारी ने दी ये दलील  

M_MAHTO.jpeg

गिरिडीह 
तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी पंचायत के रोवाम बाघमारा में जेएमएम का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन केके तिवारी के आवास पर आयोजित हुआ। केके तिवारी ने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा महतो विकास पुरूष हैं और टुंडी विधानसभा में इनका कार्य काफी सराहनीय रहा है। टुंडी जैसे पिछड़े इलाके मे आज शिक्षा का जो दीप जल रहा है, वो मथुरा महतो की देन है। हर वक्त अपने क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए तत्पर रहते हैं। गिरिडीह क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार मथुरा महतो को तीर धनुष छाप में बटन दबाकर विजयी बनाना है। 


खोरठा गीतकार ने किया संबोधित 

तिवारी ने कहा कि गिरिडीह के विकास के लिए मथुरा महतो की आवाज दिल्ली तक गूंजे। वहीं, खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं विकास के लिए मथुरा महतो को विजयी बनाएं। तोपचांची प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि मथुरा महतो जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए मथुरा महतो का जीतना जरूर है। ढांगी पंचायत के अमर महतो ने कहा कि मथुरा महतो जैसे लोग ही क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। 


कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 
सम्मेलन अमर चौबे की अध्यक्षता में हुआ वहीं, कार्यक्रम का संचालन तोपचांची प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट ने किया। मौके पर मुख्य रूप से गोपाल महतो, सीताराम महतो, राजीव तिवारी, श्याम लाल मांझी, ज्योतिलाल मांझी, शिवेश पाठक, नारायण ठाकुर, गौतम महतो, अर्जुन महतो, भरत महतो, कमलेश तिवारी, गौरव दुबे, भूतनाथ दुबे, सोनू पांडेय, पंकज तिवारी, अमन चौबे, शंकर महतो, राजीव यादव, हेमलाल ठाकुर, संतोष रवानी, धनेश्वर दास, कैलाश दास आदि लोग उपस्थित थे।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Mathura MahatoGiridih Lok SabhaJharkhand NewsJMM