logo

गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े 9 साइबर क्रिमिनल, 17 फोन बरामद; ऐसे करते थे ठगी

cyberrrrr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बेंगबाद, गांडेय और मुफ्फसिल थाना इलाके में एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 17 मोबाइल फोन भी बरामद किये है। जानकारी के अनुसार ये सभी साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों को फंसाते थे और उनसे पैसा ऐठते थे।


साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी 
घटना को लेकर गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों को अपने जाल में फांसते थे। लोगों को फर्जी एयरटेल पेमेंट बैक का लिंक भेजकर, डॉक्टर के पास नंबर लगवाने के नाम पर,मित्रा ऐप व अलग-अलग ऐप के जरिये लोगों को अपना निशाना बनाते थे और उन्हें चूना लगाते थे। गिरफ्तार 9 अपराधियों में गांडेय के जोकटियाबाद निवासी मुकेश कुमार तिवारी, बेंगाबाद के देवाताण्ड निवासी टार्जन अंसारी, महबूब अंसारी, मोहम्मद साबिर, गांडेय के मंडरडीह निवासी ताज हुसैन, खुर्शीद अंसारी, अनीस अंसारी और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केलाटंड बिरनी निवासी विशाल मंडल और गोविंद कुमार मंडल शामिल है। एसपी ने आगे कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N